Wednesday, April 15, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाब में दर्दनाक हादसा: बैसाखी मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी...

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बैसाखी मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 7 की मौत, कई घायल

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब बैसाखी मेले से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस गांव हिम्मतपुरा के पास अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बस में करीब 40 श्रद्धालु सवार थे और बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बस में करंट भी फैल गया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला, जबकि पुलिस ने 12 घायलों को मोरिंडा और 9 को फतेहगढ़ साहिब के अस्पताल पहुंचाया। गंभीर घायलों को PGIMER Chandigarh रेफर किया गया है। मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हादसा रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच हुआ और मामले की जांच जारी है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular