दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने राष्ट्रपति Droupadi Murmu से मुलाकात कर AAP के 6 सांसदों के BJP में जाने का मुद्दा उठाया। मान ने कहा कि कुछ सांसदों का अलग होकर पार्टी बदलना संविधान और लोकतंत्र दोनों का मजाक है। उन्होंने “राइट टू रिकॉल” लागू करने की भी मांग रखी।
वहीं दूसरी ओर Raghav Chadha, Ashok Mittal और Sandeep Pathak ने भी राष्ट्रपति से मुलाकात कर AAP पर बदले की राजनीति और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के आरोप लगाए। चड्ढा ने चेतावनी देते हुए कहा कि BJP के पास 21 राज्यों की पुलिस है, जबकि मान ने पलटवार करते हुए कहा—“क्या हमें धमकाया जा रहा है? जो भी होगा, कानून के तहत होगा।”





