Tuesday, May 12, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABCBI का पंजाब विजिलेंस ऑफिस पर छापा, अधिकारी का रीडर हिरासत में

CBI का पंजाब विजिलेंस ऑफिस पर छापा, अधिकारी का रीडर हिरासत में

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब में ईडी के बाद अब CBI भी एक्शन में आ गई है। सोमवार देर रात CBI टीम ने मोहाली स्थित विजिलेंस ब्यूरो ऑफिस में रेड की। कार्रवाई के दौरान एक सीनियर अधिकारी के रीडर ओ.पी. राणा को हिरासत में लिया गया।

सूत्रों के मुताबिक, मलोट की कृष्णा कॉलोनी में राघव गोयल और विकास गोयल के घरों पर भी छापेमारी हुई। हालांकि CBI की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया।

अकाली नेता Bikram Singh Majithia ने दावा किया कि मामला 20 लाख की कथित रिश्वत डील से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि रेड के दौरान करीब 13 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। फिलहाल CBI पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular