Thursday, May 21, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABअमृतसर में घर में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, महिला...

अमृतसर में घर में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, महिला की मौत

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

अमृतसर में गुरुवार दोपहर एक 3 मंजिला घर में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया। धमाके के बाद घर में भीषण आग लग गई, जिसमें झुलसकर सुमन नाम की महिला की मौत हो गई, जबकि गुरप्रीत गंभीर रूप से घायल है।

ब्लास्ट इतना तेज था कि घर की छत और दीवारों में दरारें पड़ गईं और खिड़कियों के शीशे टूट गए। आसपास के घर भी धमाके से हिल गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।

ACP सुरिंदरपाल सिंह ने बताया कि 2 फायर टेंडरों की मदद से करीब आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। उस समय घर में 7-8 लोग मौजूद थे, जिनमें से बाकी लोग बाहर निकलकर बच गए।

पुलिस के अनुसार घर के फर्स्ट फ्लोर पर पटाखे बनाने और स्टोर करने का काम होता था। विस्फोटक सामग्री में आग लगने से यह हादसा हुआ। ADCP विशालजीत सिंह ने बताया कि घर अशोक कुमार का है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular