पंजाब और चंडीगढ़ में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए गए हैं। पेट्रोल में 2.60 रुपए और डीजल में 2.70 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। मोहाली में पेट्रोल 105.99 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया है।
लगातार बढ़ रही ईंधन कीमतों का असर अब आम लोगों की जेब पर भी पड़ सकता है। ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने से सब्जियों, राशन और रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।





