मोहाली में एक दिल दहला देने वाली वारदात में युवक ने ऑफिस में घुसकर अपनी पूर्व प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने महज 35 सेकेंड में युवती पर करीब 30 वार किए। युवती जान बचाने के लिए ऑफिस से बाहर तक दौड़ी, लेकिन हमलावर उसका पीछा करता रहा।
स्टाफ ने उसे रोकने की कोशिश की, मगर आरोपी चाकू दिखाकर डराता रहा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने उसी चाकू से अपना गला भी काट लिया। युवती की मौके पर मौत हो गई, जबकि आरोपी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। शुरुआती जांच में प्रेम संबंध टूटने को हत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





