अमृतसर में स्थित Golden Temple परिसर के गुरुद्वारा शहीद बाबा गुरबख्श सिंह में एक युवक द्वारा बेअदबी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। युवक ने पावन स्वरूप के सामने रखी तलवार निकाल ली, लेकिन सेवादारों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे काबू कर लिया। SGPC अध्यक्ष Harjinder Singh Dhami ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे साजिश करार दिया और दोषियों व साजिशकर्ताओं को बेनकाब करने की मांग की। आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है।





