Thursday, June 18, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABचंडीगढ़ कैशियर मर्डर के आरोपियों का एनकाउंटर, पुलिस पर फायरिंग कर भागने...

चंडीगढ़ कैशियर मर्डर के आरोपियों का एनकाउंटर, पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे, पुलिस ने पैरों में मारी गोली

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल स्टोर के कैशियर जानकी दास हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों सन्नी मेहरा और आर्यन को जम्मू-कश्मीर से चंडीगढ़ लाया जा रहा था। गुरुवार तड़के सेक्टर-25 के जंगल क्षेत्र के पास आरोपियों ने कथित तौर पर पुलिस वाहन से भागने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें दोबारा काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना में पुलिस वाहन चालक भी घायल हुआ है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम आरोपियों को लेकर चंडीगढ़ पहुंची ही थी कि सुनसान इलाके का फायदा उठाकर उन्होंने फरार होने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular