जालंधर के बस्ती पीरदार रोड स्थित मोदी मैट्रेस फैक्ट्री में सुबह करीब 9 बजे अचानक आग लग गई। उस समय फैक्ट्री में करीब 30 कर्मचारी काम कर रहे थे, जिन्होंने समय रहते बाहर निकलकर जान बचाई।
केमिकल और ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैली और आसपास के घरों तक पहुंच गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की 8 से 10 गाड़ियां पहुंचीं और करीब 95% आग पर काबू पा लिया गया।
हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ, जबकि फैक्ट्री का शेड और एक लैंटर भी गिर गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने रिहायशी इलाके में चल रही फैक्ट्री और कथित तौर पर मौजूद LPG सिलेंडरों को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।





