Thursday, October 1, 2026
spot_imgspot_img
POLITICSराजा वड़िंग ने पंजाब कांग्रेस प्रधान पद से दिया इस्तीफा, कौन बनेगा...

राजा वड़िंग ने पंजाब कांग्रेस प्रधान पद से दिया इस्तीफा, कौन बनेगा नया प्रधान?

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस हाईकमान ने वड़िंग को पद से हटाने का फैसला लिया था, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की।

बताया जा रहा है कि पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट की रिपोर्ट के बाद संगठन को लेकर हाईकमान में मंथन हुआ। रिपोर्टों में पार्टी के अंदर चल रही गुटबाजी और संगठनात्मक स्थिति का भी जिक्र बताया गया है।

अब सबसे बड़ा सवाल है कि राजा वड़िंग की जगह पंजाब कांग्रेस की कमान किसे मिलेगी? सूत्रों के मुताबिक पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला का नाम सबसे आगे चल रहा है। वहीं परगट सिंह, सुखजिंदर सिंह रंधावा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया और चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई अन्य नेताओं के नाम भी चर्चा में हैं।

कांग्रेस जल्द ही नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है। रिपोर्टों के मुताबिक, यह फैसला 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों और पंजाब संगठन को लेकर लिया गया है। अब देखना होगा कि कांग्रेस की नई पंजाब टीम की कमान किस नेता के हाथों में जाती है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular