Tuesday, November 10, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABलुधियाना में खौफनाक कत्ल! पत्नी के प्रेमी को बेट से पीट-पीटकर मार...

लुधियाना में खौफनाक कत्ल! पत्नी के प्रेमी को बेट से पीट-पीटकर मार डाला

Horrific murder in Ludhiana! Man beats his wife’s lover to death with a bat

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

लुधियाना के समराला में पत्नी के प्रेम संबंधों के शक में पति ने अपने भाई के साथ मिलकर 24 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि दोनों ने युवक को सुनसान मकान में घेरकर बेट से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान अहमदाबाद निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। आरोपी जसविंदर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका भाई कुलदीप सिंह फरार है।

पुलिस पूछताछ में जसविंदर ने दावा किया कि राजकुमार उसकी पत्नी को तीन बार घर से भगाकर ले जा चुका था। पंचायत और परिवार के समझाने के बावजूद वह नहीं माना। इसी रंजिश में उसने वारदात को अंजाम दिया।

दीपावली के दिन राजकुमार गांव चावा आया हुआ था। इसी दौरान दोनों भाइयों ने उसका पीछा कर एक खाली मकान में घेर लिया और हमला कर दिया। समराला पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular