ब्रेकिंग न्यूज़ : राज्य के स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान किया गया है। स्कूलों में 21 मई से 30 जून तक छुट्टियां रहेंगी। बढ़ती गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह फैसला लिया है। वहीं मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों में बढ़ती गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। पंजाब में तापमान 45 डिग्री से पार हो रहा है।





