Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABमानसून की वापसी, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

मानसून की वापसी, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार, 2 अक्टूबर को कहा कि उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों और मध्य भारत के कुछ क्षेत्रों से मानसून वापस चला गया है। विभाग का कहना है कि अगले दो-तीन दिनों में बाकी इलाकों से भी मॉनसून के वापस जाने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश और उसके आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

इस चक्रवाती परिसंचरण के कारण म्यांमार के तट से उत्तरी अंडमान सागर तक एक ट्रफ रेखा दिखाई दे रही है। इसके प्रभाव से 4 अक्टूबर के आसपास उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।आईएमडी के अनुसार, “दक्षिण-पश्चिम मानसून जम्मू और कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली; शेष पश्चिमी राजस्थान; पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश और पूर्व। राजस्थान के कुछ हिस्सों में मानसून की वापसी हो सकती है

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular