pb8 live news ; उत्तर भारत के लगभग सभी हिस्सों से मानसून लौट चुका है। दशहरे के बाद पंजाब-हरियाणा समेत दिल्ली-एनसीआर में तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है. मौसम विभाग ने शनिवार को न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. आसमान में बादल छाए रहने के कारण दिन में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि ठंडी पहाड़ी हवाओं के कारण पंजाब-हरियाणा में तापमान में गिरावट जारी रहने की संभावना है.





