Pb8 live news : पंजाब में एक और नया फोर लेन का हाईवे बनने जा रहा है, जिससे चंडीगढ़ या पंजाब से श्री आनंदपुर साहिब होते हुए हिमाचल प्रदेश के ऊना जाने वाले लोगों का सफर बेहद आसान हो जाएगा।बताया जा रहा है कि इस परियोजना पर 3 महीने के भीतर काम शुरू हो जाएगा। यह दावा पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने किया है। दरअसल, उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना पर तीन कंपनियां काम करेंगी ताकि इसे जल्दी पूरा किया जा सके।





