pb8 live news : पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर पंजाब में देखने को मिल रहा है, यानि पंजाब में ठंडी हवाएं चल रही हैं। जिसके कारण पंजाब में ठंड बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के मौसम में अब हल्का बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य के न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आएगी। इसके साथ ही आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर राज्य के मौसम पर पड़ सकता है। इस सप्ताह मौसम के कई रंग देखने को मिले। सुबह-सुबह खिली तेज धूप ने जहां लोगों को ठंड से राहत दी थी, वहीं अचानक कोहरा छाने से मौसम एक बार फिर बदल गया।





