Saturday, April 19, 2025
spot_imgspot_img
POLITICSकेंद्र सरकार ने पंजाब को दी Good News

केंद्र सरकार ने पंजाब को दी Good News

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : केंद्र सरकार ने पंजाब के कृषि बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में राज्य की शानदार प्रगति की सराहना की है। कृषि अवसंरचना कोष (ए आई एफ ) योजना के तहत राज्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देते हुए, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने पंजाब के वित्तीय सुविधा आवंटन को 4,713 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 7,050 करोड़ रुपए कर दिया है।

केंद्र सरकार द्वारा इस मान्यता के लिए आभार व्यक्त करते हुए, बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा, “आवंटन में यह वृद्धि किसानों को सशक्त बनाने के प्रति पंजाब की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।” उन्होंने आगे कहा कि इस वृद्धि से राज्य के कृषि बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी आएगी, जिसमें कोल्ड स्टोरेज सुविधाएं, वेयरहाउसिंग, प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करना और कृषि उत्पादों के मूल्य में वृद्धि से संबंधित नई पहल शुरू करना शामिल है। मंत्री भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार कृषि सुधारों के लिए मिसाल कायम कर रही है, जो अन्य राज्यों के लिए एक आदर्श बन रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब ए आई एफ  योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने में अग्रणी राज्य बनकर उभरा है, जिसमें कई परियोजनाएं पहले ही कृषि क्षेत्र की तस्वीर बदल रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ये प्रयास किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ राज्य के संपूर्ण कृषि ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisment -spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular