pb8 live news : पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, 12 मार्च को पंजाब बंद करने का ऐलान हुआ है, उक्त ऐलान मशहूर पास्टर प्रॉफिट बजिंदर सिंह ने किया है। उसका कहना है कि अगर मेरे ऊपर दर्ज हुआ मामला रद्द ना हुआ तो वह राजनेताओं के साथ मिलकर 12 मार्च को पूरा पंजाब बंद करेंगे।
क्या है मामला
बता दें कि गत दिवस एक महिला ने पास्टर प्रॉफिट बजिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। महिला ने पास्टर पर छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए अपने व परिवार की जान को खतरा बताया है। शिकायत में कपूरथला की रहने वाली महिला ने बताया कि 2017 में उसके माता-पिता ने गांव ताजपुर में द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विस्डम में जाना शुरू किया। इस चर्च में पास्टर प्रोफिट बजिंदर सिंह मसीही सत्संग करता है। यहां पास्टर ने उसका फोन नंबर ले लिया और उसे मैसेज व फोन पर उल्टी-सीधी बातें करने लगा।
महिला का आरोप है कि इसके बाद 2022 में पास्टर ने उसे चर्च में कैबिन में अकेले बिठाना शुरू कर दिया। उसके अकेले होने पर वह कैबिन में आकर उसे गलत तरीके से छूता था। महिला का कहना है कि उसे अंदेशा है कि वह उसे व उसके परिवार को जान से मरवा देगा। उसने कहा कि अगर उसे व उसके परिवार में किसी को कोई नुकसान होता है तो इसके लिए प्रोफिट बजिंदर सिंह और अवतार सिंह जिम्मेंदार होंगे। वहीं पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।





