Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABस्कूली छात्रों को लेकर उठाया जा रहा है बड़ा कदम

स्कूली छात्रों को लेकर उठाया जा रहा है बड़ा कदम

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news :स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए अनूठा अभियान शुरू किया है, जिसमें सरकारी स्कूलों के बच्चों और शिक्षकों को भी शामिल किया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्कूलों में जाकर अध्यापकों व बच्चों को डेंगू बुखार के लक्षण, कारण, बचाव व उपचार के बारे में जानकारी दे रही हैं। उन्होंने बताया कि ‘लिटिल चैम्पियंस अभियान’ नामक इस पहल के तहत शिक्षकों और विद्यार्थियों को स्कूल की चारदीवारी के भीतर कहीं भी पानी जमा होने से रोकने, स्कूलों और घरों में साफ-सफाई रखने तथा मच्छरों के लार्वा की रोकथाम के बारे में शिक्षित किया जा रहा है।

डॉ. जैन ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य स्कूली बच्चों को इन बीमारियों के प्रति जागरूक करने के साथ साथ उनके माता-पिता, पड़ोसियों और रिश्तेदारों को भी जागरूक करना है। इसके अलावा, इन बीमारियों से संबंधित विषयों को बच्चों की पाठ्येतर गतिविधियों जैसे कि चित्रकला, प्रश्न-उत्तर प्रतियोगिताएं, प्रदर्शनियां, नुक्कड़ नाटक और गर्मी की छुट्टियों के दौरान स्कूल के काम में भी शामिल किया जाएगा।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular