Thursday, February 12, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABPunjab : चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सेना ने बढ़ाई चौकसी

Punjab : चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सेना ने बढ़ाई चौकसी

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news ; जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद पंजाब से सटी पाकिस्तान की सीमाओं पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। राज्य की खुफिया एजैंसी पूरी तरह से सतर्क हो चुकी है और आतंकी गतिविधियों की इनपुट के बाद सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।एक ओर सीमा सुरक्षा बल ने अपनी टीमों को सतर्क कर रखा है, वहीं दूसरी और पंजाब पुलिस ने भी सुरक्षा की कमान संभाली हुई है। 24 घंटों के दौरान अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस व अमृतसर देहाती पुलिस लगातार सर्च ऑप्रेशन चला रही है। पाकिस्तान सीमा से सटे गांव चकबाला में खेतों से भारी मात्रा में असल बारूद रिकवर किया गया है, जिसने पाकिस्तान की खुफिया एजैंसी आई.एस.आई. की नीयत का संकेत दिया है कि वह पंजाब में भी कुछ बड़ा करने का प्रयास कर रहा था, जिसे पंजाब पुलिस में बी.एस.एफ. की सतर्कता से विफल किया गया।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular