Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABसुबह-सुबह यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार

सुबह-सुबह यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : पंजाब में तरनतारन में यात्रियों से भरी बस के साथ दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। दरअसल, आज सुबह यात्रियों को ले जा रही पट्टी डिपो की बस और एक टिप्पर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे के दौरान बस में सवार चालक सहित करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल तरनतारन में भर्ती कराया गया है।

जानकारी देते हुए पट्टी डिपो के बस चालक रणधीर सिंह ने बताया कि जब वह सुबह सवारियों से भरी बस लेकर नजदीकी गांव शहाबपुर के पास पहुंचा तो सड़क के बीच गिरे पेड़ से बस को बचाने के लिए जब ब्रेक लगाई तो ब्रेक काम नहीं किए, जिसके बाद बस सामने से आ रहे टिप्पर से टकरा गई। उन्होंने बताया कि टक्कर के दौरान कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। इस संबंध में जानकारी देते हुए बस में यात्रा कर रहे व्यक्ति मोहन सिंह ने बताया कि पट्टी से तरनतारन आ रही बस की तरनतारन से पट्टी जा रहे ट्रक से टक्कर हो गई।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular