pb8 live news : जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, रेलवे रोड पर लक्ष्मी सिनेमा के पास गोली चलने से हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद इलाके में शहशत का माहौल है और लोग इधर-उधर भागने लग पड़े। जानकारी के अनुसार उक्त गोली कैश वैन के साथ सिक्योरिटी गार्ड से चली। गार्ड के हाथ से अचानक दोनाली गिर गई और गोली चल पड़ी। हालांकि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है लेकिन सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गया। गोली चलने की सूचना मिलते ही थाना 3 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। ए.एस.आई. तरसेम सिंह ने कहा कि अचानक हथियार गिरने से यह घटना हुई। गार्ड को अस्पताल दाखिल करवाया गया है।





