pb8 live news : पुलिस के हाथ बड़ी सफलताल लगी है। मोहाली में पुलिस ने शराब से भरे एक ट्रक को पकड़ा है। जांच में पता चला कि यह शराब की पेटियों से भरा ट्र्क चंडीगढ़ से हरियाणा जा रहा था। पुलिस ने ऑपरेशन सील के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने मोहाली जिले के डेराबस्सी सब डिवीजन के पास हंडेसरा एरिया में एक स्पेशल नाका लगाया हुआ था जैसे ही वहां पर ट्रक आया उसे रोका तो ड्राइवर ने तेज से ट्रक भगाने की कोशिश की। ट्रक की तलाशी ली तो पुलिस के होश उड़ गए।
जांच में ट्रक में 500 से ज्यादा शराब की पेटियां बरामद की गई। पूछताछ के दौरान ट्रक चालक शराब से संबंधित किसी भी तरह के वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह शराब कहां से लाई जा रही थी और कहां सप्लाई की जानी थी। बता दें कि अमृतसर में जहरीली शराब से हुई कई लोगों की मौत के बाद पंजाब पुलिस प्रदेशभर में अलर्ट मोड पर है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।





