pb8 live news : जिला पुलिस गुरदासपुर ने मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को घायल हालत में काबू कर उसे सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। इस संबंधी जिला पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य ने बताया कि कलानौर पुलिस स्टेशन अधीन सीमावर्ती गांव दोस्तपुर में पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी कर रखी थी।पुलिस पार्टी रूटीन से ही वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक नौजवान मोटर साईकल पर वहां आया तो पुलिस पार्टी ने उसको रूकने का इशारा किया। परंतु आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी ने पुलिस पार्टी पर दो फायर किए जिसमे से एक तो पुलिस की गाड़ी पर लगा जबकि दूसरा मिस हो गया। उन्होने बताया कि सूचना मिलते ही गुरदासपुर से पुलिस पार्टियां घटना स्थल की तरफ भेजी गई तथा पुलिस पार्टी द्वारा जवाबी फायरिंग करने पर आरोपी को घायल हालत में काबू किया गया।





