pb8 live news :कोरोना एक बार फिर से देश के विभिन्न हिस्सों में पैर पसारने लगा है, जिसके कुछ केस पंजाब में भी सामने आने की खबर है। ऐसे में महामारी से बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अभी से एहतियात रखना जरूरी है, नहीं तो हमें फिर से घातक परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। केंद्र और राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए विभिन्न सावधानियां अपनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है ताकि जनता को वर्ष 2020 की तरह फिर से कोई बड़ा संताप ना झेलना पड़े और लोग मामूली सुरक्षा उपाय अपनाकर सुरक्षित रह सकें।
जिला इंडस्ट्री चैंबर संगरूर के महासचिव एम. पी. सिंह ने कहा कि लोग अभी तक कोरोना महामारी की पहली मार को ही नहीं भूल पाए हैं, ऐसे में एक बार फिर से कोरोना की आहट ने पूरे देश में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए महामारी को फैलने से रोकने के लिए खुद ही आगे आने की जरूरत है, जिसके लिए सबसे जरूरी कदम सावधानियां अपनाना होगा।





