Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_img
CRIMEअंतर्राज्यीय हवाला रैकेट का पर्दाफाश

अंतर्राज्यीय हवाला रैकेट का पर्दाफाश

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : जिला अमृतसर देहाती की पुलिस ने अंतर्राज्यीय हवाला रैकेट का पर्दाफाश कर बचित्र सिंह उर्फ दलप्रीत सिंह निवासी लुधियाना को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 12.99 लाख रुपए की भारतीय करंसी व एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। थाना लोपोके की पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को माननीय अदालत के निर्देशों पर जांच के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है।एस.पी. इनवैस्टीगेशन आदित्य वारियर कप्तान ने बताया कि 1 जून को देहाती पुलिस द्वारा फतेह सिंह उर्फ गांधी, रणजीत सिंह काला व जगरूप सिंह लल्ली को 5 ग्लॉक पिस्तौलें, 2 पिस्तौले 30 बोर, 1 जिगाना पिस्तौल व 10 कारतूसो सहित गिरफ्तार किया था, जिसके बाद पुलिस जांच में बचित्र सिंह का नाम सामने आया जिसे छापामारी कर भारतीय करंसी सहित गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular