Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
CRIMEपंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया B.Com का Student

पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया B.Com का Student

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : पंजाब पुलिस द्वारा एक B.Com के छात्र को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। घटना काफी हैरानीजनक है। जानकारी के मुताबिक छात्र लोगों की फोटो एडिट करके उन्हें ब्लैकमेल करके ठगी का शिकार बनाता था। आरोपी छात्र की पहचान अभय कुमार प्रसाद (उम्र 22) निवासी पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के रूप में हुई जोकि कलकत्ता यूनिवर्सिटी से बी.कॉम कर रहा था। इसके साथ वह सेना में भर्ती की तैयारी भी कर रहा था। इस मामले में कार्रवाई बठिंडा साइबर थाना पुलिस ने की है। पुलिस ने छात्र को रोहतक से गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए बठिंडा साइबर थाना इंचार्ज सुखबीर कौर ने बताया कि आरोपी छात्र ने फर्जी लोने ऐप के जरिए ठगी करता था। बताया जा रहा है कि, आरोपी छात्र पीड़ित की फर्जी तस्वीर बनाकर उसके रिश्तेदारों को भेजकर उनके परिवार वालों से हजारों रुपए ठग लेता था। अभी वह और भी ज्यादा पैसे ठगने की योचना बना ही रहा था कि, पुलिस ने उसे काबू कर लिया है। पुलिस ने उसे काबू करक कोर्ट में पेश किया जहां पर उसे 2 दिन पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल आरोपी छात्र से पूछताछ जारी है, जिसके बाद ही सामने आएगा कि इस कारनामें उसके साथ और कौन-कौन शामिल है और वह अब तक कितने पैसे ठग चुका है। पुलिस इस मामले में गहराई से जांच कर रही है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular