Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपुलिस विभाग में 26 अधिकारियों के तबादले

पुलिस विभाग में 26 अधिकारियों के तबादले

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : तरनतारन में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किए जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि एस.एस.पी. दीपक पारीक ने बुधवार देर शाम जिले के विभिन्न थानों और पुलिस लाइन में तैनात 26 पुलिस कर्मचारियों के तबादले व नियुक्तियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस फेरबदल के तहत सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज का चार्ज इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह को सौंपा गया है, जबकि सब इंस्पेक्टर जसपाल सिंह को श्री गोइंदवाल साहिब थाने का अस्थायी प्रभारी नियुक्त किया गया है।

जारी की गई सूची में जिले के कुल 26 पुलिस कर्मियों – जिनमें इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, ए.एस.आई., हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल हैं, का तबादला किया गया है। जानकारी के अनुसार, सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह का तबादला अमृतसर जिला होने के बाद श्री गोइंदवाल साहिब थाने में प्रभारी के तौर पर तैनात इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह को सी.आई.ए. स्टाफ का नया इंचार्ज नियुक्त किया गया है। इसी तरह, सब इंस्पेक्टर जसपाल सिंह को श्री गोइंदवाल साहिब थाने का अस्थायी प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा:

सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह को सहायक थाना प्रभारी, खेमकरण

सब इंस्पेक्टर विपिन कुमार को श्री गोइंदवाल साहिब थाना

सब इंस्पेक्टर साहिब सिंह को सहायक थाना प्रभारी, खालड़ा

ए.एस.आई. दिलबाग सिंह को मानोचहल पुलिस चौकी का इंचार्ज

ए.एस.आई. गुरप्रीत सिंह को सिटी तरनतारन थाना का मुख्य मुंशी नियुक्त किया गया है।

ए.एस.आई. गुरदेव सिंह को डी.एस.पी. (स्थानीय) का रीडर

हेड कांस्टेबल हरप्रीत सिंह को सदर पट्टी थाने का मुख्य मुंशी

हेड कांस्टेबल गुरनैब सिंह को वल्टोहा थाना

ए.एस.आई. गुरनाम सिंह को श्री गोइंदवाल साहिब थाना

ए.एस.आई. दिलबाग सिंह को हरीके थाना

हेड कांस्टेबल सुखबीर सिंह को सराय अमानत खां थाना का मुख्य मुंशी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, अन्य कर्मचारियों को पी.सी.आर. व अन्य स्थानों पर भी स्थानांतरित किया गया है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular