Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABविवादों में घिरी दिलजीत दोसांझ की 'सरदारजी 3'!

विवादों में घिरी दिलजीत दोसांझ की ‘सरदारजी 3’!

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

ob8 live news : मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ एक बार फिर विवादों में हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘सरदार जी 3’ के ट्रेलर रिलीज़ के बाद एक नई बहस छिड़ गई है। इस बार विवाद की वजह बनी है फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर की मौजूदगी। फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार के शामिल होने को लेकर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने आपत्ति जताई है और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से फिल्म के सर्टिफिकेशन पर रोक लगाने की मांग की है। इतना ही नहीं ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर इस मुद्दे ने ज़ोर पकड़ लिया है। एक ओर राष्ट्रवाद के नाम पर दिलजीत की आलोचना हो रही है, वहीं दूसरी ओर फैंस दिलजीत के समर्थन में खड़े हैं और इसे “अनावश्यक राजनीतिकरण” बता रहे हैं।FWICE के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिलजीत दोसांझ हमेशा से पाकिस्तानी कलाकारों को प्रमोट करते रहे हैं, जो फेडरेशन द्वारा जारी ‘नो को-ऑपरेशन पॉलिसी’ का उल्लंघन है। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ फिल्म की बात नहीं है, ये राष्ट्रहित और सुरक्षा का मुद्दा है। पुलवामा हमले के बाद तय किया गया था कि किसी पाकिस्तानी कलाकार को भारतीय मंच नहीं मिलेगा। ऐसे में दिलजीत का यह कदम निंदनीय है।”

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular