Pb8 live news : शहर में वीरवार तड़के एनआईए की टीम की ओर से यूटयबूर सुखबीर सिंह के घर छापेमारी की गई, इस दौरान एनआईए टीम की ओर से घर की तलाशी लेने के अलावा परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल फोन का डाटा की चैक करने के साथ-साथ परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की गई, हालांकि रेड़ के दौरान सुखबीर सिंह घर पर मौजूद नहीं था।जानकारी के अनुसार बुढलाड़ा के रहने वाले यूटयूबर के घर वीरवार की सुबह पांच बजे के करीब आईएनए टीम के आधा दर्जन अधिकारियों द्वारा घर पर रेड की गई। इस दौरान टीम की ओर से घर में मौजूद लोगों के मोबाइल की भी जांच करने के अलावा उनसे सुखवीर को लेकर पूछताछ की गई। टीम में मौजूद अधिकारियों की ओर से मीडिया को मामले की जांच के बाद ब्रीफ करने के लिए कहा गया। इधर परिवार ने एनआईए की टीम द्वारा की गई पूछताछ को लेकर कुछ कहने से इंकार किया। बताया जा रहा है कि टीम की ओर से परिवार को मामले की जांच पूरी होने तक मीडिया से कुछ भी बोलने से मना किया गया है





