Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
CRIME5 पिस्तौलों व कारतूसों सहित एक गिरफ्तार

5 पिस्तौलों व कारतूसों सहित एक गिरफ्तार

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : थाना सिविल लाइन्स पुलिस ने गश्त के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार करके उससे 5 पिस्तौल व 11 कारतूस बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार सिविल लाइन्स पुलिस की ओर से पक्का धोबीआणा से कैंट रिंग रोड से भागू रोड की ओर जा रहे थे कि रास्ते में एक युवक को पिस्तोल बैग लेकर आते हुए देखा।पुलिस को देखकर उक्त युवक ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे काबू कर लिया। उक्त आरोपी की शिनाख्त मोनू गुर्जर निवासी बठिंडा के तौर पर हुई। बैग की तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके बैग से 4 देसी पिस्तौल 32 बोर व 6 कारतूस तथा एक पिस्तौल 30 बोर व 5 कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर उक्त असले संबंधी पूछताछ की जाएगी।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular