Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाब में बाढ़ का खतरा

पंजाब में बाढ़ का खतरा

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

Pb8 live news : जानकारी के अनुसार बाढ़ के खतरे को देखते हुए हरिके हेडवर्क्स के गेट खोल दिए गए हैं। यह फैसला बाढ़ पीड़ित किसान संघर्ष द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद लिया गया। इससे पहले किसानों ने प्रदर्शन करते हुए चिंता जताई थी कि जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और अगर समय रहते गेट नहीं खोले गए तो बाढ़ आ सकती है। उन्होंने कहा कि 2 साल पहले भी कई गांव बाढ़ से प्रभावित हुए थे और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा था।पानी के दबाव के कारण कई खेतों में पहले ही जमीन चिकनी होने लगी थी, जिससे किसान बेहद चिंतित थे। अब गेट खोलने से बाढ़ के खतरे को टाला जा सकेगा।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular