Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_img
CRIMEपंजाब-हरियाणा के कई ठिकानों पर ED की छापेमारी

पंजाब-हरियाणा के कई ठिकानों पर ED की छापेमारी

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news :पंजाब-हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां ई.डी. (इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट) ने शुक्रवार को दोनों राज्यों के कई इलाकों में रेड की, जिससे हर तरफ भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि उक्त छापेमारी इस साल अमेरिका द्वारा डिपोर्ट किए गए अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े ‘डंकी रूट’ मामले की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में की जा रही है। इनमें अमृतसर, संगरूर, पटियाला, मोगा समेत दोनों राज्यों के कई शहर शामिल हैं।जानकारी के अनुसार, पंजाब के मानसा और हरियाणा के कुरुक्षेत्र व करनाल में कुल 7 स्थानों पर प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत तलाशी अभियान चलाया गया। यह छापेमारी 9 जुलाई को दोनों राज्यों में की गई कार्रवाई में मिले सुरागों के आधार पर की गई। ईडी ने बताया कि 9 जुलाई को की गई छापेमारी के दौरान 30 असली पासपोर्ट बरामद किए गए थे। साथ ही, उन एजेंटों और इमीग्रेशन एजेंसियों की पहचान भी हुई है जो भारतीयों को ‘डंकी रूट’ के जरिए अमेरिका जैसे देशों में गैर-कानूनी रूप से भेजने का कारोबार चला रहे थे।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular