Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाब में बच्चों से भरी स्कूल बस हादसे का शिकार

पंजाब में बच्चों से भरी स्कूल बस हादसे का शिकार

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

Pb88 live news : दीनानगर के बाईपास के पास स्थित एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब बच्चों को लेकर जा रही ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल की एक निजी बस पलट गई। हादसे में बस में सवार छोटे-छोटे बच्चे बाल-बाल बच गए।जैसे ही बस पलटने की खबर फैली, बच्चों के माता-पिता घबरा गए और तुरंत मौके पर पहुंचकर अपने-अपने बच्चों की हालत के बारे में जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस में कई स्कूली बच्चे सवार थे, लेकिन अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चों को बाहर निकालना शुरू किया। उधर जब स्कूल बस पलटने की जानकारी स्कूल की प्रिंसिपल को मिली तो वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और बच्चों की हालत का जायज़ा लिया। पत्रकारों को जानकारी देते हुए प्रिंसिपल ने बताया कि मौसम खराब था और रास्ता भी संकरा था, जिस कारण बस पलट गई। उन्होंने दावा किया कि बस में सवार सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular