pb8 live news : पंजाब के मौसम को लेकर नई जानकारी सामने आई है, हालांकि विभाग ने शुक्रवार के लिए कहीं भी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन अगले 48 घंटों तक राज्य में हालात ऐसे ही रहेंगे और 27 जुलाई को राज्य का मौसम फिर बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य का तापमान सामान्य के करीब है। पंजाब में सबसे अधिक तापमान लुधियाना जिले के समराला में 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही अमृतसर में तापमान 32.6 डिग्री, लुधियाना में 34.2 डिग्री, पटियाला में 36.2 डिग्री, बठिंडा में 36.5 डिग्री, फरीदकोट में 34.5 डिग्री, मोहाली में 34.8 डिग्री और होशियारपुर में 33.7 डिग्री रहा। इसके अलावा, गुरुवार शाम 5.30 बजे तक लुधियाना में 10.6 मिमी, फाजिल्का में 2 मिमी, फिरोजपुर में 7.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।





