Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABआम आदमी क्लीनिकों के लिए WhatsApp Chatbot की शुरुआत, अब वॉट्सऐप पर...

आम आदमी क्लीनिकों के लिए WhatsApp Chatbot की शुरुआत, अब वॉट्सऐप पर मिलेगी इलाज की पूरी जानकारी

Complete information about treatment from Aam Aadmi Clinic in Punjab will now be available on WhatsApp

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

 Pb8Live News 

पंजाब सरकार ने आम आदमी क्लिनिक में इलाज करवाने वालों के लिए WhatsApp Chatbot सिस्टम शुरू किया है। अब मरीजों को उनकी दवाइयों का टाइम, अगली विजिट की तारीख और मेडिकल रिपोर्ट सीधे वॉट्सऐप पर मिल जाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस सुविधा का शुभारंभ चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में किया।

चीफ सेक्रेटरी केएपी सिंह ने बताया कि वॉट्सऐप चैटबॉट से मरीजों को तुरंत सेहत संबंधी जानकारी मिलेगी। साथ ही हर गांव और शहर में सीएम योगशालाएं भी खोली जा रही हैं, जिससे लोग अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान दे सकें।

इलाज की प्रक्रिया अब 5 आसान स्टेप्स में होगी

  1. मरीज क्लिनिक असिस्टेंट से रजिस्ट्रेशन कराएगा।

  2. मरीज की पुरानी जानकारी डॉक्टर तक पहुंचेगी।

  3. डॉक्टर की सलाह फार्मासिस्ट और असिस्टेंट को मिलेगी।

  4. मरीज को दवा और जरूरी टेस्ट मिलेंगे।

  5. सारी जानकारी वॉट्सऐप पर भेजी जाएगी।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular