Pb8Live News: पंजाब पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने लुधियाना के जगराओं गांव गोरसिया में एक नशा तस्कर के ठिकाने पर छापेमारी की, पुलिस को देखते ही तस्करों ने पुलिस टीम पर गोलियां चला दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तस्कर सनी सिंह के साथी देविंदर सिंह को गोली लगी। घायल देविंदर सिंह का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस दौरान मुख्य आरोपी सन्नी सिंह और उसका एक अन्य साथी मौके से फरार हो गया। सन्नी सिंह और उसके साथियों पर पहले से तस्करी और अवैध हथियार रखने जैसे संगीन आरोप शामिल हैं।
फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





