PB8Live News: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या हो गई। घटना बीती रात की है। दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में हुमा के भाई आसिफ कुरैशी का पड़ोसियों से स्कूटर पार्क करने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपियों ने आसिफ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। झगड़ा करने वाले ने आसिफ पर पत्थर से हमला किया और फिर तेज धार वाले हथियार से सीने पर वार किया। गंभीर हालत में आसिफ को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।





