Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABआय से अधिक संपत्ति मामला: मजीठिया को फिर नहीं मिली जमानत, अगली...

आय से अधिक संपत्ति मामला: मजीठिया को फिर नहीं मिली जमानत, अगली सुनवाई 11 अगस्त को

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

Pb8Live News: आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को फिलहाल राहत नहीं मिली है। उनकी जमानत याचिका पर आज मोहाली की अदालत में सुनवाई हुई, लेकिन अदालत ने उन्हें जमानत नहीं दी। अब इस याचिका पर अगली सुनवाई 11 अगस्त को तय की गई है।

इसके साथ ही 12 अगस्त को बैरक बदलने की याचिका पर भी अदालत में सुनवाई होगी। बता दें कि 25 जून को विजिलेंस ब्यूरो ने मजीठिया को उनके अमृतसर स्थित निवास से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से वह नाभा जेल में बंद हैं। मजीठिया पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है, जिसे लेकर विजिलेंस द्वारा जांच की जा रही है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular