Thursday, February 12, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABकरन औजला और हनी सिंह ने मांगी माफी, गानों में महिलाओं के...

करन औजला और हनी सिंह ने मांगी माफी, गानों में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का किया था इस्तेमाल, पढ़ें

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के दो बड़े नाम, करन औजला और यो यो हनी सिंह, ने अपने गानों में इस्तेमाल की गई आपत्तिजनक भाषा के लिए पंजाब महिला आयोग से माफी मांग ली है। यह जानकारी महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने दी।

लाली गिल के अनुसार, दोनों गायक फिलहाल विदेश में हैं, लेकिन उन्होंने फोन पर आयोग से कहा है कि भारत लौटने के बाद वे व्यक्तिगत रूप से आयोग के कार्यालय में जाकर माफी मांगेंगे। साथ ही, उन्होंने सात दिन का अतिरिक्त समय भी मांगा है।

इस बीच, पंजाब पुलिस की ओर से एआईजी यादविंदर सिंह सिद्धू ने महिला आयोग को इस मामले में रिपोर्ट सौंप दी है। उन्होंने बताया कि दोनों गायकों के वकील जल्द ही आयोग के समक्ष अपना पक्ष पेश करेंगे।

चेयरपर्सन लाली गिल ने बताया कि उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दोनों गायकों के गाने सुने, जिसके बाद आयोग ने सख्त रुख अपनाया। आयोग का कहना है कि हनी सिंह के गाने ‘मिलेनियर’ में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग हुआ है, जबकि करण औजला के गाने ‘एमएफ गबरू’ में भी महिलाओं के लिए अनुचित शब्द इस्तेमाल किए गए हैं।

आयोग ने डीजीपी को निर्देश दिए हैं कि चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस का एक अधिकारी इस मामले की गहन जांच करे और आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस आज आयोग को इस संबंध में की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी।

यह मामला पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में फैली भाषा और विचारों की जिम्मेदारी को लेकर एक बड़ा संदेश देता है, खासकर जब महिलाओं के सम्मान की बात हो।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular