Ludhiana जिले के समराला की कपिला कॉलोनी में रविवार सुबह वकील कुलतार सिंह और उनके परिवार पर पड़ोसी बिल्लू ने तलवार से हमला कर दिया। वकील को बचाने आई उनकी पत्नी और मां कौर भी हमले में घायल हो गईं। कुलतार सिंह के सिर में दो टांके आए, मां के कान के पास 9 टांके लगे और पत्नी का हाथ टूट गया।
पीड़ित ने बताया कि आरोपी कई दिनों से गाली-गलौच कर रहा था। मोहल्ले वालों के अनुसार वह नशे का आदी है और पहले भी झगड़े कर चुका है।
पुलिस ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वह फरार है जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





