PB8Live News: पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर जिले के बेहराम इलाके में मंगलवार सुबह गैंगस्टर सोनू उर्फ काली और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। जयपुर से गिरफ्तार किए गए सोनू ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल सोनू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोनू और उसके साथियों – जितेंद्र उर्फ रितिक, संजय और तीन नाबालिगों को जयपुर से पकड़ा गया था। सोनू नवांशहर में हुए हैंड ग्रेनेड हमले का मुख्य आरोपी है और लॉरेंस गैंग के लिए काम करता था।
इस ऑपरेशन के तहत काउंटर इंटेलिजेंस, जालंधर और एसबीएस नगर पुलिस ने ISI-समर्थित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के नेटवर्क का भी पर्दाफाश किया। यह नेटवर्क पाकिस्तान स्थित ऑपरेटिव हरविंदर रिंदा के निर्देश पर विदेश में बैठे मनु अगवान, गोपी नवांशहरिया और जीशान अख्तर चला रहे थे। पुलिस ने मौके से एक 86पी हैंड ग्रेनेड, एक .30 बोर पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो खाली खोखे बरामद किए हैं।
राजस्थान पुलिस को पंजाब पुलिस से अलर्ट मिलने के बाद जयपुर और अजमेर रेंज में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया।





