Pb8Live News: पंजाब में लुधियाना साउथ विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना का दिल्ली से लौटते समय सड़क हादसा हो गया। खनौरी बॉर्डर के पास उनकी इनोवा गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में विधायक और उनका गनमैन घायल हो गए।
छीना के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें पहले कैथल के अस्पताल ले जाया गया, जहां से लुधियाना के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।





