Pb8Live News: पंजाब के बरनाला जिले में स्वतंत्रता दिवस की सुबह एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महल कला विधानसभा क्षेत्र के गांव पंडोरी, जोकि आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी का पैतृक गांव है, में अज्ञात लोगों ने दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिख दिए।
स्थानीय लोगों ने नारे देखते ही तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नारों को मिट्टी से ढकवा दिया। महलकलां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शेरविंदर सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।





