Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_img
WORLDआतंकी पन्नू ने वॉशिंगटन में करवाया खालिस्तानी रेफरेंडम, भारत के खिलाफ करवाई...

आतंकी पन्नू ने वॉशिंगटन में करवाया खालिस्तानी रेफरेंडम, भारत के खिलाफ करवाई नारेबाजी, बोला-हिंदुस्तान के टुकड़े करने के लिए बम बनाए!

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

Pb8Live News: खालिस्तानी समर्थक और प्रतिबंधित आतंकी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ का प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू एक बार फिर भारत विरोधी एजेंडे के तहत सुर्खियों में है। पन्नू ने अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में खालिस्तान के समर्थन में रेफरेंडम करवाने का दावा किया और 1 मिनट 28 सेकंड का वीडियो भी जारी किया।

वीडियो में पन्नू भड़काऊ बयान देते हुए दावा करता है कि उसने “हिंदुस्तान को तोड़ने के लिए बम तैयार किए हैं” और हर बम में “रेफरेंडम का बारूद” है। उसने भारत के खिलाफ नारेबाजी भी करवाई।

हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर ने पन्नू के पूरे दावे की पोल खोल दी। तस्वीर में 50% से ज्यादा कुर्सियां खाली नजर आ रही हैं, और जो लोग वहां मौजूद थे, वे भी आपस में बातचीत में व्यस्त दिखे।

पन्नू ने दावा किया कि वाशिंगटन डीसी में 16 हजार लोगों ने वोट डाले, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। न तो कोई बड़ी भीड़ जुटी और न ही माहौल बना। पन्नू की कोशिशें एक बार फिर नाकाम साबित हुईं।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular