Thursday, February 12, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाब के तीन युवकों की मणिमहेश यात्रा में मौत, ऑक्सीजन की कमी...

पंजाब के तीन युवकों की मणिमहेश यात्रा में मौत, ऑक्सीजन की कमी बनी वजह

Three youths from Punjab die in Mani Mahesh Yatra

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

Pb8Live News: हिमाचल प्रदेश के मणिमहेश यात्रा के दौरान तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। बीती रात दो और आज सुबह एक श्रद्धालु ने दम तोड़ दिया। तीनों की मौत ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भरमौर लाए जा रहे हैं।

मृतकों की पहचान पंजाब के पठानकोट निवासी अमन (18), रोहित (18) और गुरदासपुर के अनमोल (26) के रूप में हुई है। अमन और रोहित के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद भरमौर में पोस्टमॉर्टम किया जाएगा, जिसके बाद शव उन्हें सौंपे जाएंगे।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, अमन को बीती रात कमल कुंड से रेस्क्यू कर गौरीकुंड लाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, रोहित की जान कुगती ट्रैक पर ऑक्सीजन की कमी से चली गई। तीसरे श्रद्धालु अनमोल की मौत धंचो में आज सुबह करीब 10 बजे हुई। माउंट ट्रेनिंग और एनडीआरएफ की टीम शवों को भरमौर पहुंचाने में जुटी हुई है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular