Thursday, February 12, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABलुधियाना: गुरुद्वारा साहिब में महिला ने की बेअदबी, सारे कपड़े उतार फेंकें,...

लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब में महिला ने की बेअदबी, सारे कपड़े उतार फेंकें, मामला दर्ज

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

Pb8Live news: लुधियाना के थाना साहनेवाल के अधीन गांव जुगियाणा स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की घटना सामने आई। यहां एक महिला ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष अपने कपड़े उतारकर फेंक दिए। संगत ने मौके पर महिला को काबू किया।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के सदस्य जसवंत सिंह चीमा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धारा 298 BNS के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि श्री गुरुद्वारा साहिब की चाबियां खो गई थी। महिला पर श्री गुरुद्वारा साहिब की कमेटी को शक था कि शायद उसने चाबियां चुराई है। इसी बात को लेकर उसे श्री गुरुद्वारा साहिब में बुलाया गया था। जब वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने महिला की तलाशी लेने के लिए कहा तो अचानक वह गुस्सा हो गई और ये शर्मनाक हरकत की है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular