Thursday, February 12, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABलुधियाना में आज होगी दलित समाज की अहम बैठक, कार्तिक बग्गन हत्याकांड...

लुधियाना में आज होगी दलित समाज की अहम बैठक, कार्तिक बग्गन हत्याकांड पर भड़का रोष

Ludhiana: Important meeting of Dalit community to be held today, anger flared over Kartik Baggan murder case

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

Pb8Live News: लुधियाना के घाटी वाल्मीकि मंदिर में आज दलित समाज की अहम बैठक होगी। बैठक में दलित समाज के समस्त नेता और समाज सेवी पहुंचेगे। चार दिन पहले सुंदर नगर चौक पर बाइक सवार बदमाशों ने घाटी मोहल्ला निवासी कार्तिक बग्गन की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

परिवार और समाज के गुस्से के चलते अब तक कार्तिक का पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार नहीं हुआ। पुलिस ने गैंगस्टर शुभम मोटा, गगन गिल और टोनी चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

सीसीटीवी में हत्यारे कार्तिक का पीछा करते दिखे हैं। कार्तिक पर पहले भी हमले हो चुके थे और वह जमानत पर बाहर था। बेटे की हत्या से परिवार सदमे में है। दलित समाज की बैठक में किसी बड़े संघर्ष का ऐलान हो सकता है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular