Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाब में बड़ा हादसा: भारी बारिश के कारण मकान की छत ढही,...

पंजाब में बड़ा हादसा: भारी बारिश के कारण मकान की छत ढही, चाचा-भतीजे की मौत

Big accident in Punjab: Roof of house collapsed due to heavy rain, uncle-nephew died

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

Pb8Live News:  पंजाब के मानसा जिले के गांव चैनेवाला में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। भारी बारिश के कारण एक कच्चे मकान की छत अचानक गिर गई, जिसमें 35 वर्षीय बलजीत सिंह और उनके 10 वर्षीय भतीजे गुरजोत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक 3 वर्षीय बच्ची बाल-बाल बच गई।

परिवार के अनुसार, मृतक चाचा-भतीजा रात को टीवी देखने के बाद कमरे में सो रहे थे। बच्ची भी उसी कमरे में मौजूद थी। अचानक छत गिरने से दोनों मलबे में दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्ची सुरक्षित रही।

घटना की जानकारी मिलते ही सरदूलगढ़ के विधायक गुरप्रीत सिंह बनवाला मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और लोगों से अपील की कि बारिश के मौसम में जिनके घर जर्जर हालत में हैं, वे गुरुद्वारा या धर्मशाला में शरण लें।

तहसीलदार सरदूलगढ़ ने बताया कि घटना की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है और इसे जल्द ही सरकार को भेजा जाएगा। पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular