Pb8Live News: कुरुक्षेत्र से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पुलिस हिरासत से फरार हो गए हैं। उन पर रेप का गंभीर आरोप है और इसी मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई थी।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पंजाब की सन्नौर सीट से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पुलिस हरियाणा से गिरफ्तार कर अपने साथ ले जा रही थी। इसी दौरान उनके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आड़ में हरमीत सिंह पुलिस कस्टडी से भागने में सफल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार विधायक की तलाश जारी है।





